एसडीएसएम को हराकर जुस्को स्कूल साउथ पार्क सेमीफाइनल में
जमशेदपुर. जुस्को स्कूल साउथ पार्क की टीम ने रविवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में एसडीएसएम को तीन विकेट से हराया.
जमशेदपुर. जुस्को स्कूल साउथ पार्क की टीम ने रविवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में एसडीएसएम को तीन विकेट से हराया. जीत के साथ जुस्को स्कूल की टीम अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली है. एसडीएसएम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में आठ विकेट पर 94 रन बनाये. आयुष राज ने 24 और आयुष ने 22 रनों की पारी खेली. जुस्को स्कूल के गोपाल कृष्णा तीन और मनुरी विजय ने दो विकेट लिये. जवाब में जुस्को स्कूल की टीम 12.3 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाकर मैच जीत लिया. सत्यम कुमार ने 22 और अर्चित विश्वास ने नाबाद 15 रनों की पारी खेली. एसडीएसएम की ओर से सुमित तिवारी ने तीन और आयुष ने दो विकेट चटकाये. गोपाल कृष्णा प्लेयर ऑफ द मैच बने.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए