jsca a division t20 champion nobel cc: एल टाउन को हराकर नोबल क्रिकेट क्लब ने जीता खिताब

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. नोबल क्रिकेट क्लब की टीम ने जेएससीए ए डिवीजन टी-20 क्रिकेट लीग का खिताब जीत लिया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. नोबल क्रिकेट क्लब की टीम ने जेएससीए ए डिवीजन टी-20 क्रिकेट लीग का खिताब जीत लिया है. गुरुवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये फाइनल मैच में नोबल क्रिकेट क्लब की टीम ने एल टाउन को सात विकेट से हराया. एल टाउन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 110 रन बनाए. अनुभव सिंह ने 58 रनों की पारी खेली. नोबल की ओर से निशिकांत व दुर्गेश ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में नोबल क्रिकेट क्लब की टीम 14.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. आशीष कुमार ने 30 व शरणदीप सिंह भाटिया ने 22 रनों का योगदान दिया. शरणदीप ने पूरे प्रतियोगिता में 56 के औसत से छह मैचों में 280 रन बनाए. एल टाउन के रवि यादव ने दो विकेट लिये. एल टाउन के अनुभव सिंह प्लेयर ऑफ द मैच बने. विजेता टीम को मुख्य अतिथि को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमर सिंह ने पुरस्कृत किया. मौके पर डी उमा राव, काजल दास, एएम आइच, आशुतोष मिश्रा व हेमंत ठाकुर मौजूद थे. विजेता टीम को 30 हजार व उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola