जमशेदपुर में जैक, सीबीएसइ व आइसीएसइ के 10वीं, 12वीं के टॉपर-मेधावी स्टूडेंट्स का प्रभात खबर ने किया सम्मान

Updated at : 19 Jun 2023 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर में जैक, सीबीएसइ व आइसीएसइ के 10वीं, 12वीं के टॉपर-मेधावी स्टूडेंट्स का प्रभात खबर ने किया सम्मान

एसएसपी प्रभात कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी. उन्हें मोटिवेट करते हुए कहा कि आप खुद का एनालिसिस कीजिए. अपनी कमजोरी को पहचानिए और उसे दूर करने की कोशिश कीजिए. अपनी अच्छाई को और मजबूत कीजिए.

विज्ञापन
undefined

प्रभात खबर ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए सोमवार को माइकल जॉन ऑडिटोरियम बिष्टुपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह- 2023 का आयोजन किया. समारोह दो सत्र में चला.

undefined

सुबह 10 बजे पहला सत्र शुरू हुआ, जिसमें जमशेदपुर के स्कूलों के सीबीएसइ और जैक बोर्ड परीक्षा के 10वीं और 12वीं के टॉपर और मेधावी छात्र-छात्रा शामिल हुए. सभी को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया.

undefined

मुख्य अतिथि एसएसपी प्रभात कुमार ने छात्रों को मोटिवेट करते हुए कहा कि यह समय खुद को एनालिसिस करने का है. आपकी जिस फील्ड में रुचि हो, उसमें आगे बढ़ें.

undefined

प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि एसएसपी प्रभात कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी. उन्हें मोटिवेट करते हुए कहा कि आप खुद का एनालिसिस कीजिए. अपनी कमजोरी को पहचानिए और उसे दूर करने की कोशिश कीजिए. अपनी अच्छाई को और मजबूत कीजिए.

undefined

आप इंजीनियरिंग, मेडिकल या अन्य फील्ड में जा सकते हैं. लेकिन जिस चीज और जिस फील्ड में मन लगे, उसी में आगे बढ़ें. तभी सफलता मिलेगी. अभी बहुत अपॉर्च्युनिटी है, आपके लिए दरवाजे खुले हैं. आपके बगल के छात्र क्या कर रहे हैं, इस पर मत जाइए.

undefined

इंजीनियरिंग, मेडिकल के अलावा स्पोर्ट्स, लिटरेचर व अन्य फील्ड में आप अच्छा कर सकते हैं. इसलिए अपनी रुचि को पहचानिए और आगे बढ़िये. उन्होंने कहा कि जो पुस्तक पढ़ने पर आपको मोबाइल देखने का मन न करे, समझ जाइए उसी में आपकी रुचि है.

undefined

उन्होंने उदाहरण देकर समझाया कि एक लॉग पर पांच मेढ़क थे. एक ने छलांग लगाने का फैसला किया. तो लॉग पर कितने मेढ़क रह गये? लॉग पर अभी भी पांच मेढ़क थे. क्योंकि एक ने केवल डिसाइड किया था, छलांग लगाया नहीं था. यह समय छलांग लगाने का है.

undefined

उन्होंने छात्रों को समझाया कि लाइफ एक ही है. इसमें तनाव नहीं लेना है. इसे इंज्वॉय करना है. समय के साथ प्रायोरिटी (प्राथमिकता) बदलती रहती है. इसलिए जीवन में हमें बैलेंस बनाकर चलने की जरूरत है.

undefined

उन्होंने छात्रों को सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दी. कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई की जरूरत नहीं है. हार्ड बुक पढ़िये. यह समझने की जरूरत है कि गूगल टीचर से बड़ा नहीं है.

undefined

इसलिए डिजिटल एक्टिविटी को बंद कर दीजिए. इसमें केवल समय बर्बाद होता है. आज छात्रों में लिखने की आदत खत्म हो गयी है. ऐसा नहीं होना चाहिए. आप हर दिन 10 मिनट जरूर लिखिए.

undefined

एक महीना ऐसा करके देखिये, फिर फर्क देखिए. प्रॉब्लम सभी की जिंदगी में आती है. इससे घबराने की बजाय, रास्ता निकालने की जरूरत है. हमेशा अच्छा करते रहने की कोशिश करनी चाहिए.

undefined

मौके पर रेल एसपी ऋषभ झा ने कहा कि आपके लिए यह करियर को दिशा देने का समय है. किस डायरेक्शन में जाना है, इस पर गंभीर होने की जरूरत है. एक लक्ष्य निर्धारित कीजिए और उस दिशा में आगे बढ़िये.

undefined

किसी प्रतियोगिता की तैयारी के दौरान तनाव से दूर रहते हुए उसे इंज्वॉय कीजिए. अपने साथियों को भी आगे बढ़ने के लिए इंस्पायर कीजिए. ऑनलाइन स्टडी मैटर पर भरोसा मत कीजिए. मेरी सलाह होगी कि हर दिन समाचार पत्र भी जरूर पढ़िये.

undefined

इस समय देश-दुनिया में क्या चल रहा है, इससे अवगत रहने की जरूरत है. इससे आपका विजन खुलेगा. उन्होंने छात्रों को मोटिवेट करते हुए कहा कि आप देश के भविष्य हैं.

undefined

टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी ने छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि हमें हनुमान जी से सीखने की जरूरत है. रामायण का हर पात्र कभी-न-कभी उदास रहा है. हनुमान जी कभी उदास नहीं रहे.

undefined

उनके लिए कोई भी काम असंभव नहीं था. उन्होंने कहा कि मर्यादा को नहीं लांघना है. आराध्य के प्रति अटूट विश्वास रखना है और कभी निराश नहीं होना है.

undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola