Master athletics: राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली महिला एथलीट हुईं सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से रविवार को टेल्को ऑफिसर्स क्लब में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से रविवार को टेल्को ऑफिसर्स क्लब में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का मान बढ़ाने वाली झारखंड की चार महिला एथलीट पान मणि मंडी, एन ललिता राव, गीता रानी हांसदा व दीपिका दास राय को सम्मानित किया गया. इन चारों खिलाड़ियों ने गोवा में आयोजित मास्टर्स नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने आयु वर्ग में पदक हासिल किये है. कार्यक्रम में मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष विजय सिंह, सचिव एसके तोमर, आरपी पांडे व अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola