स्पेनिश मिडफील्डर जावी हर्नांडेज़ से जेएफसी करेगा करार
जमशेदपुर. स्पेन के 35 वर्षीय अटैकिंग मिडफील्डर जावी हर्नांडेज़ के साथ जमशेदपुर फुटबॉल क्लब करार करेगा.
जमशेदपुर. स्पेन के 35 वर्षीय अटैकिंग मिडफील्डर जावी हर्नांडेज़ के साथ जमशेदपुर फुटबॉल क्लब करार करेगा. सभी कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. जेएफसी प्रबंधन जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा करेगी. जावी हर्नांडेज़ के पास आइएसएल में खेलने का अनुभव है. वह जेएफसी की टीम से जुड़ने से पहले एटीके, एटीके मोहन बगान, ओडिशा एफसी और बेंगलुरु एफसी के लिए खेल चुके हैं. जावी हर्नांडेज़ से पहले जेएफसी की टीम जॉर्डन मरे, री तचिकावा और जेवियर सिवेरियो के साथ कराकर चुकी है. जेएफसी को अभी भी विदेशी कोटे के दहत दो और खिलाड़ी को साइन करना है. इसके अलावा जेएफसी की टीम देशी खिलाड़ी आशुतोष मेहता और शुभम षाड़ंगी के साथ भी करार करेगी. फिलहाल जेएफसी की टीम 28 जुलाई से शुरू हो रही डूरंड कप की ट्रॉफी के लिए जमशेदपुर में कोच खालिद जमील की देखरेख में अभ्यास कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए