जेएफसी ने मो सनन का बढ़ाया कांट्रैक्ट, मिलेंगे 1.5 करोड़ रूपये
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Sep 2024 12:53 AM
जमशेदपुर फुटबॉल कल्ब ने अपने युवा विंगर मो सनन का कांट्रैक्ट बढ़ा दिया है. सनन अब 2028 तक जेएफसी के साथ रहेंगे.
जमशेदपुर. जमशेदपुर एफसी ने अपने युवा विंगर मोहम्मद सनन का कांट्रैक्ट बढ़ा दिया है. अगले चार सीजन तक मोहम्मद सनन जेएफसी के साथ जुड़े रहेंगे. इन 4 वर्षों के लिए सनन को कुल 1.5 करोड़ रूपये मिलेंगे. 20 वर्षीय यह प्रतिभाशाली खिलाड़ी 2023-24 सीजन में रिलायंस फाउंडेशन यंग चैंप्स से मेन ऑफ स्टील में शामिल हुआ था. सनन ने अपने प्रदर्शन और क्षमता के कारण उसके कॉन्ट्रैक्ट को चार साल के लिए बढ़ा दिया गया है. मुख्य रूप से पिच के बाएं हिस्से पर खेलने वाले सनन को उनके आक्रामक कौशल, बेहतरीन ड्रिबलिंग और गोल बनाने और स्कोर करने की स्वाभाविक क्षमता के लिए जाना जाता है. केरल के इस खिलाड़ी ने पिछले साल शानदार शुरुआत की थी. सनन ने जेएफसी के लिए 20 मैच खेले है. इसमें सनन ने दो गाल भी किये और एक असिस्ट किया है. सनन 2028 तक जेएफसी के साथ जुड़े रहेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










