ePaper

जेएफसी के मुख्य कोच खालिद जमील चार मैचों के लिए हो सकते हैं निलंबित

Updated at : 05 Nov 2024 11:25 PM (IST)
विज्ञापन
जेएफसी के मुख्य कोच खालिद जमील चार मैचों के लिए हो सकते हैं निलंबित

ISL COACH KHALID JAMIL. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के मुख्य कोच खालिद जमील अगले चार मैचों के लिए निलंबित हो सकते हैं.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के मुख्य कोच खालिद जमील अगले चार मैचों के लिए निलंबित हो सकते हैं. ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआइएफएफ) की अनुशासनात्मक कमेटी ने खालिद जमील के खिलाफ नोटिस जारी किया है. नोटिस में सोमवार चार नवंबर को जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चेन्नइयन एफसी व जेएफसी के बीच खेले ये मैच के दौरान खालिद जमील द्वारा किये गये बर्ताव के लिए स्पष्टीकरण माना गया है. एआइएफएफ के सूत्रों की माने तो, खालिद जमील अगर सही स्पष्टीकरण देने में विफल रहते हैं तो, उनको चार मैचों का निलंबन झेलना पड़ सकता है. इसके साथ ही टीम पर भी आर्थिक दंड लगाया जा सकता है. उल्लेखनीय है कि सोमवार को जेआरडी में जेएफसी व चेन्नई के बीच खेले गये आइएसएल मैच के 74वें मिनट में रेफरी ने खालिद जमील को अपने निर्धारित स्थान से बार-बार बाहर आने और अत्य अधिक उग्र होने के कारण लाल कार्ड दिखाते हुए मैदान से बाहर कर दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola