जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में 1 अक्तूबर से शुरू होगी बस सेवा, जानें किराया और टाइमिंग

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में 1 अक्टूबर से सिदगोड़ा और बिष्टुपुर कैंपस के बीच नियमित बस सेवा शुरू हो रही है. छात्राओं और कर्मचारियों को होगा फायदा, जानें पूरी जानकारी.

विज्ञापन

जमशेदपुर: जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली छात्राओं और वहां कार्यरत कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है. विश्वविद्यालय प्रबंधन ने सिदगोड़ा और बिष्टुपुर कैंपस के बीच आवागमन को आसान बनाने के लिए 1 अक्तूबर से नियमित बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है. इसे लेकर विश्वविद्यालय की कुलसचिव (प्रभारी) डॉ सलोमी कुजूर के निर्देश पर आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है.

विज्ञापन

अधिसूचना में बस संचालन की समय-सारिणी, टिकट बिक्री केंद्र और निर्धारित किराये की पूरी जानकारी दी गयी है. विश्वविद्यालय की ओर से बस का किराया 25 रुपये प्रति ट्रिप निर्धारित किया गया है.

दोनों कैंपस के बीच दिन में चार फेरे

विश्वविद्यालय की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार बिष्टुपुर कैंपस से सिदगोड़ा कैंपस के लिए बस सुबह 9:45 बजे और दोपहर 2:15 बजे चलेगी. वहीं, सिदगोड़ा कैंपस से बिष्टुपुर कैंपस के लिए बस सुबह 10:15 बजे और दोपहर 2:45 बजे रवाना होगी.

छात्राओं और कर्मचारियों को टिकट लेने में परेशानी न हो, इसके लिए दोनों कैंपस में टिकट बिक्री की व्यवस्था की गयी है. बिष्टुपुर कैंपस में अर्पण हलधर (सूचना केंद्र) और सिदगोड़ा कैंपस में कार्तिक महतो (तीसरी मंजिल, प्रॉक्टर ऑफिस) से बस टिकट उपलब्ध कराया जायेगा. टिकट दोपहर 2:30 बजे से शाम 3:30 बजे के बीच मिलेगा.

परीक्षा के दौरान बदलेगा बस का समय

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाओं के दौरान जरूरत के अनुसार बस सेवा की समय-सारिणी में बदलाव किया जा सकता है. इसके अलावा प्रत्येक रविवार और सरकार की ओर से घोषित सरकारी छुट्टियों के दिन बस सेवा बंद रहेगी.

ट्रांसपोर्ट कमेटी की समन्वयक मनीषा टाइटस ने कहा कि पूरी व्यवस्था के साथ 1 अक्तूबर से जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में बस सेवा शुरू की जा रही है. इससे दूर-दराज से आने वाली छात्राओं और शिक्षिकाओं को बड़ी राहत मिलेगी.

गौरतलब है कि सिदगोड़ा और बिष्टुपुर कैंपस के बीच दूरी होने के कारण छात्राओं को लंबे समय से आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. विश्वविद्यालय की ओर से बस सेवा शुरू करने के फैसले से छात्राओं में खुशी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola