ePaper

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर का सबसे सर्द दिन, कनकनी बढ़ी, तापमान 9.6 डिग्री हुआ

Updated at : 14 Dec 2024 11:35 AM (IST)
विज्ञापन
कुहासे में बाइक चलाते लोग.

कुहासे में बाइक चलाते लोग.

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में तापमान में गिरावट के साथ कनकनी बढ़ गई है. शुक्रवार शहर का इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा. तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया.

विज्ञापन

Jamshedpur Weather|जमशेदपुर शहर का तापमान लगातार गिर रहा है. न्यूनतम तापमान घटकर 9.6 डिग्री सेंटीग्रेड रह गया है. इसकी वजह से कनकनी बढ़ गई है. शुक्रवार जमशेदपुर शहर के लिए अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा.

जमशेदपुर के तापमान में और गिरावट की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि शुक्रवार को जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेंटीग्रेड और अधिकतम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शनिवार को जमशेदपुर के तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई गई है.

पूर्वी सिंहभूम में कई जगह 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान

मौसम केंद्र ने कहा है कि जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम जिले) का न्यूनतम तापमान शनिवार को 9.0 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. अगले 2 दिनों के दौरान कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी.

बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग रहें सावधान और सतर्क

मौसम विभाग ने कहा है कि शहर में सुबह और शाम में हल्का कोहरा या धुंध छाया रहेगा. इस दौरान लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को. बढ़ते ठंड को देखते हुए चिकित्सकों ने लोगों को सावधान और सतर्क रहने के लिए कहा है.

Also Read

Jharkhand Weather: झारखंड में उत्तरी-पछुआ हवाओं से बढ़ी कनकनी, इन जिलों को अभी शीतलहर से राहत नहीं

Indian Railways: नए साल में पूर्व रेलवे की 44 ट्रेनों के बदल रहे हैं नंबर, अभी जान लें

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola