अचानक कदमा गणेश पूजा पंडाल पहुंचे एसएसपी, नक्काशी को सराहा, व्यवस्थाओं को लेकर कही ये बात

Updated:
विज्ञापन

पंडाल की नक्काशी को बारीकी से देखते एसएसपी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आगामी गणेश उत्सव को लेकर जमशेदपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब ने कदमा के मुख्य गणेश पूजा मैदान का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने पूजा समितियों को गाइडलाइन का पालन करने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

जमशेदपुर : आगामी गणेश उत्सव को लेकर जमशेदपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है. शहर के विभिन्न पूजा पंडालों और आयोजनों स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के सिलसिले में मंगलवार को एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब ने कदमा के मुख्य गणेश पूजा मैदान का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ जिले के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे.

विज्ञापन

निकास द्वारों और पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा

निरीक्षण के क्रम में एसएसपी ने मैदान में चल रही तैयारियों, पंडाल निर्माण, श्रद्धालुओं के आने-जाने के रास्तों (मार्ग), आपातकालीन निकास द्वारों और पार्किंग व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की. मौके पर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद और मानक के अनुरूप पाई गईं. पूजा समिति द्वारा सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए किए गए इंतजामों को देखकर एसएसपी ने संतुष्टि जताई और समिति के सदस्यों की सराहना की.


पंडाल में बैरिकेडिंग का जायजा लेते एसएसपी.
पंडाल में बैरिकेडिंग का जायजा लेते एसएसपी.

असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखें : एसएसपी

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने स्थानीय थाना प्रभारी और सुरक्षा में तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि उत्सव के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग को और मजबूत किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भगदड़ या असुविधा की स्थिति न बने. साथ ही, असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने रखने को कहा.

गाइडलाइन का पालन करने का दिया निर्देश

एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब ने पूजा समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संवाद भी स्थापित किया. उन्होंने आयोजकों से अपील की कि वे तय गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को दें. उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन और पुलिस शांतिपूर्ण एवं भव्य आयोजन के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करने को कटिबद्ध है. अंत में, उन्होंने शहरवासियों को गणेश उत्सव की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया. इस औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में भी सक्रियता बढ़ गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola