बिरसानगर: गांजा कारोबारी भागीरथ दास के घर में छापा, 250 ग्राम गांजा व प्रतिबंधित कछुआ जब्त
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
देर रात आरोपी के खिलाफ बिरसानगर थाना में पुलिस के द्वारा और वन विभाग के द्वारा अलग से केस करने की कार्रवाई की जा रही थी
विज्ञापन
मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर
धालभूम एसडीओ पारुल सिंह ने शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे बिरसानगर जोन नंबर 8 स्थित गांजा कारोबारी भागीरथ दास के घर में छापेमारी की. घर से 250 ग्राम गांजा के अलावा प्रतिबंधित एक कछुआ जब्त किया है. छापेमारी के वक्त गांजा कारोबारी भगीरथ दास घर में नहीं था. खबर लिखे जाने तक गांजा कारोबारी के खिलाफ बिरसानगर थाना में नामजद केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही थी. वहीं वन विभाग की टीम प्रतिबंधित कछुआ को लेकर वन एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई अलग से करने भी की तैयारी की जा रही थी.छापेमारी के दौरान घर के अंदर बड़े साइजों को मुर्गा समेत अन्य जानवर भी थे.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन