जमशेदपुर : प्रेस क्लब का चुनाव 10 दिसंबर को, तीन साल का होगा कार्यकाल

Updated:
विज्ञापन

प्रेस क्लब का चुनाव 10 दिसंबर रविवार को होगा. नयी कमेटी का कार्यकाल तीन साल का होगा. चुनावी कार्यक्रम के अनुसार दो दिसंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा.

विज्ञापन

प्रेस क्लब का चुनाव 10 दिसंबर रविवार को होगा. नयी कमेटी का कार्यकाल तीन साल का होगा. चुनावी कार्यक्रम के अनुसार दो दिसंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा. फिलहाल 117 सदस्य मताधिकार के पात्र हैं. यह निर्णय रविवार को रेड क्रॉस सोसाइटी भवन साकची के सभागार में आयोजित आमसभा में लिया गया है. अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने कार्यकाल समाप्ति की घोषणा करते हुए कार्यकारिणी को भंग कर दिया. सात सदस्य तदर्थ कमेटी चुनाव का संचालन करायेगी. चुनाव सात पदों के लिए होगा. इसमें अध्यक्ष (एक), उपाध्यक्ष (दो) महासचिव (एक), सह-सचिव (दो) एवं कोषाध्यक्ष (एक) पर होगा. दो बार किसी पद पर रह चुके लोग उस पद के लिए चुनाव नहीं लड़ सकेंगे. 3 दिसंबर को नामांकन प्रपत्र का वितरण, 4 को नामांकन, 5 को नाम वापसी एवं स्क्रूटनी, 6 को उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन और 10 दिसंबर की सुबह 10 बजे से लेकर 01 बजे तक मतदान होगा. 02 बजे से मतों की गिनती की जायेगी. सारी प्रक्रिया रेड क्रॉस भवन में ही कराई जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola