ePaper

परसुडीह : सड़क दुर्घटना मामले में दो पक्ष से केस दर्ज

Updated at : 02 Dec 2024 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
परसुडीह : सड़क दुर्घटना मामले में दो पक्ष से केस दर्ज

परसुडीह : सड़क दुर्घटना मामले में दो पक्ष से केस दर्ज

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर परसुडीह थाना क्षेत्र के खासमहल चार खंभा चौक के पास एक अनियंत्रित पिकअप वैन (जेएच05बीटी-5578) से मालवाहक टेंपो (जेएच05डीजी-3536) और स्कूटी की जोरदार टक्कर होने के मामले में मृतक और घायल के परिजन ने परसुडीह थाना में अलग अलग केस दर्ज कराया है. मृतक गोपाल महाली की पत्नी दसमती महाली के बयान पर पिकअप वैन (जेएच05बीटी-5578) के चालक पर नशे की हालत में गाड़ी चलाने और धक्का मारने से मौत होने का आरोप लगाया है. वहीं घायल के बाजोल हांसदा के परिजन बिरथन सोरेन ने पिकअप वैन (जेएच05बीटी-5578) के चालक पर तेजी से गाड़ी चलाने व लापरवाही का केस दर्ज कराया है. गौरतलब है कि शनिवार को परसुडीह थाना के पास अनियंत्रित पिकअप वैन (जेएच05बीटी-5578) की चपेट में आने से माल वाहक टेंपो पर सवार मजदूर गोपाल महाली और स्कूटी सवार बाजोल जख्मी हो गये थे. दोनों को अस्पताल लाया गया. जहां गोपाल महाली को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola