jamshedpur news : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन : संस्थापक दिवस पर 3000 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य
Author Akhilesh kumar
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने शुरू की तैयारी
विज्ञापन
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने शुरू की तैयारी
jamshedpur news :
टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की आगामी जयंती 3 मार्च को ऐतिहासिक बनाने के लिए टाटा मोटर्स वर्कर��स यूनियन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. गुरुवार को यूनियन कार्यालय परिसर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में इस वर्ष 3000 यूनिट रक्तदान का महा-लक्ष्य निर्धारित किया गया. बैठक की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने की, जबकि संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि टाटा मोटर्स में रक्तदान की परंपरा वर्ष 1972 से लगातार चली आ रही है. उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में 2700 यूनिट और 2025 में 2906 यूनिट रक्त संग्रह कर यूनियन ने नया कीर्तिमान स्थापित किया था. वर्ष 2026 में 3000 यूनिट रक्त संग्रह कर अपने ही पिछले रिकॉर्ड को तोड़ने का संकल्प लिया गया है. उन्होंने सभी कमेटी सदस्यों और आरके सिंह फैंस क्लब के कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने की अपील की.यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने बताया कि संस्थापक दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर के साथ-साथ यूनियन परिसर में जेएन टाटा की प्रतिमा का अनावरण भी किया जायेगा. बैठक में यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर और फैंस क्लब के सदस्य मौजूद रहे. अंत में धन्यवाद ज्ञापन एचएस सैनी ने किया.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन