Jamshedpur News : एआईटीयूसी से निकाले गये एसके घोषाल व रमेश मुखी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस कोल्हान प्रमंडल ने कॉमरेड एसके घोषाल और रमेश मुखी को पदमुक्त करते हुए पार्टी से निकाल दिया है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस कोल्हान प्रमंडल ने कॉमरेड एसके घोषाल और रमेश मुखी को पदमुक्त करते हुए पार्टी से निकाल दिया है. अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के कोल्हान प्रमंडल सह राज्य सचिव अंबुज ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि संगठन विरोधी और मजदूर विरोधी कार्यों में लिप्त होने के कारण दोनों नेताओं को पदमुक्त करते हुए संगठन से अनिश्चित काल के लिए निकाल दिया गया है. अब ये दोनों नेता संगठन के सदस्य नहीं है. ना ही किसी पद पर हैं. इसलिए इन दोनों की ओर से किसी प्रकार का एआईटीयूसी से संबंधित कोई भी कार्यक्रम किया जाता है तो उसे एआईटीयूसी का कार्यक्रम नहीं माना जायेगा.अंबुज ठाकुर को ऐसा करने का कानूनी अधिकार नहीं : रमेश मुखी
रमेश मुखी ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि एटक महासचिव कोल्हान प्रमंडल अंबुज ठाकुर को पद या संगठन से हटाने या बयान जारी करने का कोई अधिकार नहीं है. यह सरासर गलत है. वे एटक के झारखंड राज्य कमेटी के सदस्य हैं. साथ ही झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन के सचिव भी हैं. झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन एटक से संबद्ध है. कामरेड सपन कुमार घोषाल झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन के महासचिव हैं.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन