Jamshedpur News : दुकानदारों को चोरी का गहना और बर्तन खरीदना पड़ गया महंगा, ऐसे पहुंचे सलाखों के पीछे

Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : एमजीएम थाना अंतर्गत पलासबनी में रिमिल मार्डी के घर से गहना व बर्तन की चोरी के मामले में पुलिस ने दो दुकानदार समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

एमजीएम : घर से बर्तन व गहना चोरी में दो दुकानदार समेत चार गिरफ्तार

आभूषण दुकान से गहना और बर्तन दुकान से बर्तन बरामद

Jamshedpur News :

एमजीएम थाना अंतर्गत पलासबनी में रिमिल मार्डी के घर से गहना व बर्तन की चोरी के मामले में पुलिस ने दो दुकानदार समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में मानगो डिमना रोड शंकोसाई रोड नंबर-1 निवासी व साव ज्वेलर्स के मालिक उमेश साव, मानगो दाईगुट्टू निवासी व बर्तन दुकानदार गणेश प्रसाद के अलावा मानगो कुंवर सिंह रोड मुस्लिम बस्ती निवासी सब्बीर अंसारी और शंकोसाई रोड नंबर-2 बंगाली कॉलोनी निवासी अविनाश गाइन शामिल है. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर आभूषण दुकान से गहना और बर्तन दुकान से बर्तन बरामद की है. एमजीएम थाना में पूछताछ के बाद गुरुवार को पुलिस ने चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

मालूम हो कि गत 18 नवंबर 2024 को पलासबनी निवासी रिमिल मार्डी के घर से सुबह में युवकों ने ताला तोड़कर गहना व बर्तन की चोरी कर ली थी. रिमिल मार्डी परिवार के साथ बाहर गये थे. इस मामले में रिमिल मार्डी ने एमजीएम थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola