ePaper

Jamshedpur News : चोर के खुलासे से चौंकी पुलिस

Updated at : 21 Sep 2024 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : चोर के खुलासे से चौंकी पुलिस

Jamshedpur News : सदर अस्पताल में बाइक की चोरी करते पकड़ा गया युवक सौरभ लोहार चाईबासा के सोनुवा थाना अंतर्गत अर्जुनकुंज झुमरा का रहने वाला है.

विज्ञापन

ट्रैफिक चेकिंग में बाइक पकड़ायी तो पुलिस की बाइक की चाबी चोरी कर सदर अस्पताल पहुंचा था चोरी करने

सदर अस्पताल में बाइक चोरी करते होमगार्ड जवानों ने पकड़ा

पकड़े जाने पर पुलिस को देता रहा चकमा

सोनुवा का रहने वाला है सौरभ लोहार

Jamshedpur News :

सदर अस्पताल में बाइक की चोरी करते पकड़ा गया युवक सौरभ लोहार चाईबासा के सोनुवा थाना अंतर्गत अर्जुनकुंज झुमरा का रहने वाला है. पुलिस की जांच में यह बात सामने आयी की सौरभ सदर अस्पताल में बाइक की चोरी करने एक पुलिसकर्मी की बाइक की चाभी से गया था. पकड़े जाने के बाद सौरभ ने पुलिस को बरगलाया. उसने अपना नाम भी गलत बताया. जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो सौरभ ने सच्चाई बयां की. पूछताछ में उसने बताया कि परसुडीह थाना के पास ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग में उसका बाइक पकड़ा गया. जिसके बाद उसने बाइक वहीं खड़ी कर दी और एक पुलिसकर्मी की बाइक का चाभी निकालकर सदर अस्पताल बाइक चोरी करने गया. लेकिन इसी बीच होमगार्ड जवानों ने उसे पकड़ लिया. परसुडीह थाना की पुलिस सौरभ लोहार से पूछताछ कर रही है. मालूम हो कि गुरुवार को सदर अस्पताल में बाइक की चोरी करते होमगार्ड जवानों ने सौरभ लोहार को पकड़ा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola