Jamshedpur News : मीरा मुंडा के लिए पति समेत परिवार के कई सदस्य चला रहे जनसंपर्क अभियान

Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : पोटका से भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा के लिए पति पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत परिवार के कई सदस्य अलग-अलग क्षेत्रों में अपने स्तर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं.

विज्ञापन

पोटकाविधानसभा क्षेत्र :

-मीरा मुंडा के समर्थन में पति अर्जुन मुंडा, भगीना गणेश सोलंकी, संतोष सोलंकी, भतीजा अभिजीत मुंडा, भगीनी व मीरा मुंडा की बहन भी चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं

Jamshedpur News :

पोटका से भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा के लिए पति पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत परिवार के कई सदस्य अलग-अलग क्षेत्रों में अपने स्तर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं. अर्जुन मुंडा का भगीना गणेश सोलंकी ( पूर्व जिला परिषद सदस्य), डुमरिया में, दूसरा भगीना संतोष सोलंकी, भगीनी, भतीजा अभिजित मुंडा आसनबनी क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. अर्जुन मुंडा की बड़ी बहन राधिका मुंडा, भगीनी व मीरा मुंडा की बड़ी बहन जकती सांडिल्य बागबेड़ा, सुंदरनगर में प्रचार कर रही हैं. संतोष सोलंकी ने बताया कि हम अधिकतर ग्रामीण क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं तथा केंद्र की एनडीए सरकार तथा राज्य में भाजपा की सरकार के शासन काल में किये गये कार्यों को बता रहे हैं. साथ ही पार्टी के संकल्प व घोषणाओं से लोगों को अवगत करा रहे हैं. सुबह आठ बजे चुनाव प्रचार में निकल जाते हैं तथा देर रात तक लोगों से मिल कर वोट देने की अपील कर रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola