Jamshedpur News : बिष्टुपुर में कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप की चोरी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : बिष्टुपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन के पास कदमा उलियान निवासी व पेंट कारोबारी आकाश मोदी की कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप की चोरी कर ली गयी.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
बिष्टुपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन के पास कदमा उलियान निवासी व पेंट कारोबारी आकाश मोदी की कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप की चोरी कर ली गयी. घटना बुधवार की की शाम 4:30 से 5:30 बजे के बीच की है. इस संबंध में आकाश मोदी ने बिष्टुपुर थाना में लिखित शिकायत की है. शिकायत मिलने पर बिष्टुपुर थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. आकाश मोदी के अनुसार चैंबर भवन में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वे कार से शाम 4:30 बजे पहुंचे थे. कार सड़क किनारे पार्क कर कार्यक्रम में गये. एक घंटे बाद वापस लौटे तो देखा कि कार का शीशा टूटा है और कार में रखा लैपटॉप गायब है. पुलिस बदमाश का पता लगा रही है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन