Jamshedpur News : मतदान के लिए टाटा मोटर्स, कमिंस, टिमकेन, न्यूवोको, ब्लू स्कोप में अवकाश
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : जमशेदपुर . पूर्वी सिंहभूम में 13 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है. शत प्रतिशत मतदान के लिए शहर की कई कंपनियों में सवैतनिक अवकाश की घोषणा है.
विज्ञापन
आवश्यक सेवा के कर्मियों को वोटिंग के लिए 4 घंटे के लिए किया जायेगा रिलीज
Jamshedpur News :
जमशेदपुर . पूर्वी सिंहभूम में 13 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है. शत प्रतिशत मतदान के लिए शहर की कई कंपनियों में सवैतनिक अवकाश की घोषणा है. जबकि ए और जनरल शिफ्ट में मतदान के लिए काम करने वाले कर्मचारियों को मतदान के लिए दो से चार घंटे तक ड्यूटी से रिलीज रहेंगे. ऐसे कर्मचारी 31 दिसंबर तक एक दिन का कभी भी अवकाश ले सकते है. बुधवार को टाटा मोटर्स, कमिंस, न्यूवोको, टिमकेन, टाटा ब्लू स्कोप सहित शहर की कई कंपनियों में कर्मचारियों को एक दिन का पेड अवकाश दिया गया है.जबकि टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन, टाटा स्टील वायर डिवीजन (पुराना नाम तार कंपनी व जेम्को) में मतदान के लिए कर्मचारियों को चार घंटे का रिलीज मिलेगा. जबकि वैसे कर्मचारी जो कि दूसरे जिले के मतदाता है, जिन्हें दूसरे चरण में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव में मतदान करना है, उन्हें 20 नवंबर को पेड होलीडे मिलेगा. कर्मचारियों को इसके बदले मतदाता पर्ची बतौर सबूत जमा करना होगा.
आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन