Jamshedpur News : साकची गुरु नानक मध्य विद्यालय में बाल मेला, बच्चों संग अतिथियों ने भी खूब की मस्ती
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : साकची गुरुद्वारा द्वारा संचालित गुरु नानक मध्य विद्यालय में गुरुवार को बाल मेला का आयोजन किया गया. मेला में स्कूल के छात्रों ने खूब धमाल मचाया.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
साकची गुरुद्वारा द्वारा संचालित गुरु नानक मध्य विद्यालय में गुरुवार को बाल मेला का आयोजन किया गया. मेला में स्कूल के छात्रों ने खूब धमाल मचाया. मेले का माहौल ऐसा था कि विद्यार्थियों संग अतिथियों ने भी उसका भरपूर आनंद उठाया. विद्यार्थियों ने मस्ती के साथ लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया. विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनोरंजन किया. व्यंजन व गेम के स्टॉल पर काफी भीड़ लगी रही. मेले का उद्घाटन स्कूल सचिव अजायब सिंह और महासचिव शमशेर सिंह सोनी ने संयुक्त रूप से किया. बाल मेला को सफल बनाने में गुरु नानक मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोख सिंह सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन