Jamshedpur News : बिष्टुपुर : तीन घंटे में टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर से 15 लाख के गहने व 1.25 लाख नगद की चोरी

Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत ओसी रोड क्वार्टर नंबर एल 5 में सांसद कार्यालय के पास रह रहे भवेशचंद्र पाल के टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर में बुधवार की शाम महज तीन घंटे के अंदर लाखों की चोरी हो गयी.

विज्ञापन

भवेशचंद्र पाल शाम में परिवार के साथ रिश्तेदार के घर समारोह में गये थे

लौटे तो घर में बिखरा पड़ा था सामान, आलमीरा से गायब थे गहने व नगद

Jamshedpur News :

बिष्टुपुर थाना अंतर्गत ओसी रोड क्वार्टर नंबर एल 5 में सांसद कार्यालय के पास रह रहे भवेशचंद्र पाल के टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर में बुधवार की शाम महज तीन घंटे के अंदर लाखों की चोरी हो गयी. चोर ताला तोड़कर आलमीरा से 15 लाख के गहने व 1.25 लाख रुपये नगद ले उड़े. भवेशचंद्र पाल बुधवार की शाम करीब 6.30 बजे परिवार के साथ एक रिश्तेदार के घर समारोह में गये थे. रात करीब 9.30 बजे वापस लौटे तो कमरे में घुसने पर आलमीरा खुला पाया. इसके अलावा सामान बिखरा पड़ा था. कमरे का नजारा देख भवेशचंद्र पाल समेत पूरा परिवार हैरान हो गया. सूचना मिलने पर डीएसपी (सीसीआर) मनोज ठाकुर समेत बिष्टुपुर थाना प्रभारी उमेश ठाकुर दलबल के साथ पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल की जांच की. इस संबंध में भवेशचंद्र पाल ने बिष्टुपुर थाना में लिखित शिकायत की है. दर्ज शिकायत में भवेशचंद्र पाल ने बताया है कि बुधवार की शाम वे एक रिश्तेदार के घर परिवार के साथ गये थे. वापस लौटे तो आलमीरा खुला था. चोरों ने आलमीरा से 15 लाख रुपये के गहना और 1.25 लाख रुपये नगद की चोरी कर ली. चोर क्वार्टर के पीछे के रास्ते से अंदर घुसे थे. इधर, पुलिस क्वार्टर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी है. पुलिस के अनुसार चोरों का पता लगाया जा रहा है.

वर्जन…

बिष्टुपुर में बुधवार की शाम एक क्वार्टर से लाखों के गहने व नगद की चोरी हुई है. पूरा परिवार किसी रिश्तेदार के घर समारोह में गया था. मामले की जांच की जा रही है.

मनोज ठाकुर, डीएसपी (सीसीआर)B

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola