को-ऑपरेटिव में बनेगा स्ट्रॉन्ग रूम और काउंटिंग हॉल, खर्च होंगे 40.65 लाख रुपये

Updated at : 19 Apr 2024 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
को-ऑपरेटिव में बनेगा स्ट्रॉन्ग रूम और काउंटिंग हॉल, खर्च होंगे 40.65 लाख रुपये

को-ऑपरेटिव कॉलेज में चुनाव को लेकर चिह्नित कार्यों पर भवन निर्माण विभाग 40.65 लाख रुपये करेगा खर्च

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव:

भवन निर्माण विभाग करेगा निर्माण कार्य, 20 अप्रैल को होगा टेंडर मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर.

आगामी 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बिष्टुपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में स्ट्रॉन्ग रूम और काउंटिंग हॉल बनाया जायेगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी अनन्य मित्तल ने को-ऑपरेटिव कॉलेज का चयन किया. इधर, जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर भवन निर्माण विभाग स्ट्रॉन्ग रूम बनाने के लिए 15.48 लाख रुपये खर्च करेगा. काउंटिंग हॉल बनाने के लिए 18.56 लाख रुपये खर्च होंगे. इसके अलावा कॉलेज के शौचालय मरम्मत के लिए 6.61 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे. यह काम टेंडर के माध्यम से भवन निर्माण विभाग करेगा. टेंडर 25 अप्रैल 2024 को खुलेगा. बता दें कि को-ऑपरेटिव कॉलेज के अंदर भवन निर्माण विभाग छह विधानसभा(बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी व जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र) का अलग-अलग रूम में इवीएम रखने का इंतजाम किया जायेगा, जबकि छह विधानसभा का अलग-अलग हॉल में काउंटिंग हॉल में 14-14 टेबुल व काउटिंग एजेंट के लिए बांस बल्ली लगाकर गली बनाने का भी काम होगा

एलबीएसएम कॉलेज में तीन विस के लिए डिस्पैच सेंटर बनेगा

जमशेदपुर:

करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज में तीन विधानसभा क्षेत्र का डिस्पैच सेंटर बनाया जायेगा. इसमें 5.62 लाख रुपये खर्च किया जायेगा .इसमें बहरागोड़ा, घाटशिला व पोटका विधानसभा के पोलिंग पार्टी को रवाना होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola