Jamshedpur News : टाटा स्टील के वन सप्लाइ चेन का जेडीसी शुरू, साइंटिफिक सर्विसेज के कमेटी मेंबर नहीं हुए शामिल

Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur : टाटा स्टील के वन सप्लाइ चेन का जेडीसी शुरू हो गया. इसकी शुरुआत मुख्य अतिथि आरएमएम चीफ जगजीत सिंह ने किया.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

टाटा स्टील के वन सप्लाइ चेन का जेडीसी शुरू हो गया. इसकी शुरुआत मुख्य अतिथि आरएमएम चीफ जगजीत सिंह ने किया. इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु मौजूद थे. इसका संचालन जेडीसी चेयरमैन एएन ठाकुर ने किया. इसके अलावा यहां सारे पदाधिकारी और अन्य लोग मौजूद थे.

समायोजन के विरोध की बात आ रही सामने

इस दौरान वन सप्लाइ के सारे कमेटी मेंबर तो मौजूद थे, लेकिन साइंटिफिक सर्विसेज के कमेटी मेंबर इस मीटिंग से नदारद नजर आये. बताया जाता है कि हाल के दिनों में जेडीसी में हुए बदलावों के कारण वन सप्लाइ चेन और साइंटिफिक सर्विसेज को समायोजित कर दिया गया है. इस समायोजन का विरोध वहां के कमेटी मेंबर और कर्मचारी कर रहे हैं. पहले दोनों का अलग-अलग जेडीसी होता था. लेकिन इस बदलाव का विरोध हो रहा है. कहा जा रहा है कि विरोध स्वरुप कमेटी मेंबर इस मीटिंग में शामिल नहीं हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola