सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की ये है 34 मांगें, यहां जानें बर्मामाइंस मैदन विवाद पर क्या फैसला हुआ
डीसी को मांग पत्र सौंपेत दुलाल भुइयां और अन्य.
पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति ने उपायुक्त और एसएसपी से मुलाकात कर 34 सूत्री मांग-पत्र सौंपा. इसमें सड़क, घाट, सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगें शामिल हैं, जिनका उद्देश्य एक शांतिपूर्ण दुर्गोत्सव सुनिश्चित करना है.
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां के नेतृत्व में उपायुक्त राजीव रंजन और एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब से मुलाकात कर 34 सूत्री मांग-पत्र सौंपा. प्रतिनिधिमंडल में महासचिव ललन यादव, बलदेव सिंह मेहरा, पवन कुमार उपाध्याय, आशीष गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी शामिल थे. उपायुक्त और एसएसपी ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को तत्काल आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया. शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित दुर्गोत्सव का भरोसा जताया. समिति ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि दुर्गोत्सव को सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए वह पूरा सहयोग करेगी.
क्या है समिति की प्रमुख मांगें
सड़क और घाट व्यवस्था : बारिश से क्षतिग्रस्त टेल्को-गोविंदपुर, परसुडीह मुख्य मार्ग व स्टेशन गोलचक्कर की तुरंत मरम्मत हो.सुवर्णरेखा, जादूगोड़ा और नरवा घाटों पर प्रकाश, क्रेन व गोताखोर तैनात किये जाये.
सुरक्षा और यातायात : प्रमुख पंडालों और विसर्जन में महिला-पुरुष पुलिस बल की तैनाती हो. आपात स्थिति के लिए ग्रीन कॉरिडोर, मानगो फ्लाईओवर का शीघ्र शुभारंभ और विसर्जन वाहनों की फिटनेस जांच कराई जाये.
नागरिक सुविधाएं और प्रतिबंध : सप्तमी से दशमी तक शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगे. निर्बाध व रियायती बिजली, शुद्ध पेयजल, मोबाइल शौचालय तथा पंडालों को समय पर लाइसेंस निर्गत किये जाये.
बर्मामाइंस मैदान विवाद : 80 वर्षों से आयोजित हो रहे बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में पूर्ववत मेला और पूजा कराने की अनुमति मिले.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए