बागबेड़ा : मजार में लगी आग, पांच लाख का सामान जल कर राख

Updated:
विज्ञापन

बागबेड़ा : मजार में लगी आग, पांच लाख का सामान जल कर राख

विज्ञापन

सोमवार देर रात की घटना, बागबेड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज

फोटो- 27 आग

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

बागबेडा थानांतर्गत स्थित दरगाह हजरत माहवारी शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह में सोमवार देर रात आग लग गयी. इससे मजार में रखे कई सामान जल कर राख हो गये. इसमें करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है. इस संबंध में मजार बाबा मो हारून रशीद ने बागबेड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. बताया जाता है कि सोमवार को देर रात मजार में आग लगी थी. लेकिन मंगलवार को सुबह करीब पांच बजे आसपास के दुकानदारों को मजार में आग लगे होने की जानकारी मिली. दुकानदारों ने मजार बाबा को फोन कर जानकारी दी.

सूचना पाकर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता और समाजसेवी भोला झा पहुंचे. उन्होंने पुलिस को जानकारी दी गयी. सुनील गुप्ता ने जुस्को से पानी का टैंकर मंगवाया, इसके बाद आग पर काबू पाया गया. मजार बाबा के मुताबिक आगजनी में चादर, बड़ी पेटी में रखी हुई लगभग 2500 पीस चादर, पेटी के ऊपर रखी 15 चादर, लकड़ी की बड़ी अलमारी, बिछावन, गद्दा, तोशक, गठरी, चादर, पांच सीलिंग पंखा जलकर राख हो गये.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola