जुगसलाई : शादी समारोह में गया था परिवार, इधर दो लाख रुपये नकद व सामान की चोरी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
जुगसलाई : शादी समारोह में गया परिवार, दो लाख रुपये नकद व सामान की चोरी
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर :
जुगसलाई थानांतर्गत गद्दी मुहल्ला के रहने वाले फिरोज आरिफ के मकान में अज्ञात चोरों ने करीब दो लाख रुपये नकद और कुछ सामान की चोरी कर ली है. इस संबंध में फिरोज ने जुगसलाई थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है. घटना रविवार दोपहर करीब 3.30 की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार फिराेज के घर के बगल में ही एक शादी समारोह था. परिवार के सभी लोग शादी समारोह में गये थे. फिरोज भी घर में बगैर ताला बंद किये समारोह में चला गया था. थोड़ी देर के बाद जब लोग घर वापस आये तो देखा कि घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा है. साथ ही लॉकर में रखा करीब दो लाख रुपये व कई सामान गायब हैं. उसके बाद आसपास के लोगों से इसके बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया गया. लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली. इसके बाद फिरोज ने जुगसलाई पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन