गोलमुरी : मायके में विवाद के बाद पति ने पत्नी के पैर में मारी गोली
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :09 Apr 2024 9:19 PM (IST)
विज्ञापन

बेटी को लेकर घूमने निकली पत्नी से पति ने किया विवाद, पैर में मारी गोली, जख्मी
विज्ञापन
फोटो- दूबे जी
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
गोलमुरी रामदेव बागान निवासी अमनदीप उर्फ कोमल कौर को उसके पति करण सिंह ने गोली मार कर जख्मी कर दिया. गोली कोमल के बायें पैर में लगी है. उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है. पैर से गोली निकालने के लिए ऑपरेशन किया गया. घटना मंगलवार देर शाम की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी सिटी सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे. जानकारी के अनुसार कोमल का पति से विवाद होने के बाद वह अपने मायके चली गयी थी. करण उससे वहीं मिलने आता था. मंगलवार की शाम को वह अपनी बेटी को लेकर घर के बाहर ही घूमने निकली थी. उसी दौरान करण मौके पर आया और किसी बात को लेकर कोमल से उसका विवाद हो गया. उसके बाद घर के पास ही दोनों ने झगड़ा शुरू कर दिया. इसी दौरान करण ने कमर से पिस्तौल निकाली और कमल कौर के पैर में गोली मार दी. गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गया. सूचना यह भी है कि घटना के वक्त उसकी गोद में बेटी भी मौजूद थी. गोली की आवाज सुन कोमल के मायके के लोग बाहर निकले और कोमल को एमजीएम अस्पताल लेकर आये.घूमने से मना करने पर होता था विवाद :
कोमल ने करण सिंह सिंह से वर्ष 2017 में प्रेम विवाह किया था. करण आपराधिक प्रवृत्ति का है. उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. कोमल करण को अपराध से दूर रहने की बात कहती है. जब उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह मायके आ गयी. उसके बाद भी अक्सर किसी न किसी बात को लेकर उसका विवाद होता रहता था.कोट :
पति- पत्नी के विवाद के बाद पति करण सिंह ने पत्नी को गोली मार कर जख्मी कर दिया. कोमल के पैर में गोली लगी है. वह खतरे से बाहर है. कोमल को एमजीएम में भर्ती किया गया है. घटना के बाद करण फरार हो गया. उसके खिलाफ कई मामले दर्ज है. पुलिस गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.
सुधीर कुमार , डीएसपी सिटी.B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




