बिरसानगर : दो घरों का ताला तोड़ कर नकद और एलइडी टीवी की चोरी

Updated:
विज्ञापन

बिरसानगर : दो घरों का ताला तोड़ कर नकद और एलइडी टीवी की चोरी

विज्ञापन

फोटो – 30 बिरसानगर

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

बिरसानगर थानांतर्गत जोन नंबर पांच स्थित दो घरों को चोरों ने निशाना बनाया. चोरों ने दो घरों का ताला तोड़ कर नकद और कई सामानों की चोरी कर ली. इस संबंध में राजा साह और मुन्ना दास ने अलग-अलग चोरी की घटना को अंजाम दिया है. दोनों पीड़ित किराये के मकान में रहते हैं. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राजा साह टाटा कंपनी में काम करता है. इसके अलावा वह सब्जी बेचने का काम भी करता है. शुक्रवार की रात को घर में ताला बंद कर वह ड्यूटी चला गया. उसके माता- पिता भी गांव गये हुए थे. शनिवार की सुबह जब वह वापस घर आया, तो देखा कि उनके घर के गेट पर लगा हुआ ताला टूटा हुआ है. कमरे में जाने से पता चला कि कमरे में रखा हुआ पूरा सामान बिखरा हुआ है. कमरे में रखा हुआ नकद और एलइडी टीवी भी गायब है. थोड़ी देर के बाद यह जानकारी मिली कि उनके पड़ोस के रहने वाले मुन्ना दास के घर का ताला तोड़ कर भी चोरों ने नकद और टीवी की चोरी कर ली है.

चोरी की घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद पीड़ित की ओर से बिरसानगर पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी गयी, लेकिन काफी देर होने के बाद भी पुलिस घटना स्थल पर छानबीन करने के लिए नहीं पहुंची. इसके बाद दोनों पीड़ित बिरसानगर थाना पहुंचे और चोरी के संबंध में अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola