कोर्ट में पुलिस ने जमा नहीं की केस डायरी, सुनवाई टली

Updated:
विज्ञापन

गत मार्च माह में दिव्यांग अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशांत सिन्हा की हजारीबाग में लव ट्रैंगल में हत्या कर छड़वा डैम में फेक दी थी

विज्ञापन

प्रशांत सिन्हा हत्याकांड

मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर

: प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक प्रसाद के कोर्ट में शुक्रवार को केस डायरी के अभाव में अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सह बिरसानगर निवासी प्रशांत कुमार सिन्हा की हत्या सुनवाई नहीं हो सकी. शुक्रवार को केस की सुनवाई निर्धारित थी. जो केस डायरी के अभाव में टल गयी. गत सुनवाई में कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी की मांग की थी. मालूम हो कि गत मार्च में दिव्यांग अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशांत सिन्हा की हजारीबाग में लव ट्रैंगल में हत्या कर दी थी. आरोपी प्रेमिका काजल सुमन ने नये प्रेमी रौनक कुमार के साथ मिलकर पुराने प्रेमी प्रशांत सिन्हा की हत्या कर शव को छुपाने की नीयत से हजारीबाग के छड़वा डैम में फेंक दिया था.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola