बाहा मिलन में दिखेगी आदिवासियों की प्राचीन जीवन शैली की झांकी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बाहा मिलन में दिखेगी आदिवासियों की प्राचीन जीवन शैली की झांकी
विज्ञापन
बालीगुमा दिशोम जाहेरगाढ़ में बाहा मिलन समारोह 31 को
जमशेदपुर.
एनएच-33 स्थित बालीगुमा में दिशोम जाहेर समिति की ओर से 31 मार्च को दिशोम बाहा मिलन समारोह मनाया जायेगा. इस दौरान लोगों को झांकियों के माध्यम से आदिवासियों की प्राचीन जीवन शैली को देखने का मौका मिलेगा. बाहा मिलन समारोह मेें मरांगबुरु बाहा रुसिका क्लब बनामघुटू दलदली, सरना ग्रुप कुमरूम, संयुक्त वन अधिकार समिति गोड़गोड़ा व बालीगुमा के बाहा नृत्य मंडलियों द्वारा बाहा नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा. वहीं संगीतकार नोगेन मार्डी व रुपाली हांसदा की टीम द्वारा बाहा गीत-संगीत की प्रस्तुति दी जायेगी. यह जानकारी दिशोम जाहेर समिति के अध्यक्ष फतेह चंद टुडू ने दी. उन्होंने बताया कि दिशोम बाहा मिलन समारोह में बतौर अतिथि धाड़ दिशोम देश परगना बैजू मुर्मू, झामुमो नेता महावीर मुर्मू, गांव गणराज्य के कुमार चंद्र मार्डी, झामुमो घाटशिला प्रखंड उपाध्यक्ष-सुखलाल हांसदा, टाटा स्टील फाउंडेशन के जीरेन जेवियर टोपनो मौजूद रहेंगे.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन