एशियन गेम्स में दिखेगा जमशेदपुर का दम : अंकिता भकत और जोगा पूर्ति पदक के लिए ठोंकेंगी दावेदारी

Updated:
विज्ञापन

अंकिता भकत.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर की दो युवा एथलीट, तीरंदाज अंकिता भकत और क्लाइंबर जोगा पूर्ति, एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं. दोनों से देश को पदक की उम्मीद है.

विज्ञापन

जमशेदपुर : एशियाई खेलों (एशियन गेम्स) में भारत के पदक अभियानों में एक बार फिर इस्पात नगरी जमशेदपुर के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिलेगा. टाटा आर्चरी एकेडमी की प्रतिभावान तीरंदाज अंकिता भकत और टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) की जांबाज क्लाइंबर जोगा पूर्ति एशियन गेम्स में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करते हुए देश के लिए पदक जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. दोनों महिला एथलीटों के चयन से जमशेदपुर के खेल जगत और दोनों अकादमियों में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

तीरंदाजी में अंकिता से फिर मेडल की उम्मीद

टाटा आर्चरी एकेडमी से ट्रेनिंग प्राप्त स्टार रिकर्व तीरंदाज अंकिता भकत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का परचम लहराती रही हैं. अंकिता भकत इससे पहले भी एशियाई खेलों और एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत को पदक दिला चुकी हैं. उनके पास अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं का व्यापक अनुभव है. तीरंदाजी के रिकर्व वर्ग (व्यक्तिगत, महिला टीम और मिश्रित स्पर्धाओं) में उनसे देश को स्वर्ण और रजत जैसे शीर्ष पदकों की उम्मीद रहेगी. अंतरराष्ट्रीय कोच पूर्णिमा महतो का मानना है कि अंकिता की निरंतरता और सटीक निशाना भारत को पोडियम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभायेगा. अंकिता 25 सितंबर से अपने अभियान की शुरुआत करेंगी.

क्लाइंबिंग में जोगा पूर्ति रचेंगी इतिहास

दूसरी ओर, स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग ( वाल क्लाइंबिंग) स्पर्धा में टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन की क्लाइंबर जोगा पूर्ति अपनी शारीरिक क्षमता और तकनीक का लोहा मनवाने के लिए तैयार हैं. टीएसएएफ में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली जोगा पूर्ति ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय चयनकर्ताओं को प्रभावित किया. एशियन गेम्स जैसे महामंच पर जोगा पूर्ति की दावेदारी न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश के लिए क्लाइंबिंग खेल में पदक का नया रास्ता खोलेगी. जोगा पूर्ति 29 सितंबर से अपने अभियान की शुरुआत करेंगी. भारतीय क्लाइंबिंग टीम के वर्तमान और टीएसएएफ के पूर्व कोच विभाष रॉय ने कहा कि जोगा पूर्ति इस प्रतियोगिता में पहली बार पदक जीत सकती है. विभाष रॉय ने प्रभात खबर से बाच चीत करते हुए कहा कि जमशेदपुर की जोगा पूर्ति के नाम महिला स्पीड क्लाइंबिंग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड है. उन्होंने 7.370 सेकेंड में 15 मीटर की चढ़ाई पूरी की थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola