Jamshedpur News : जब्त 52500 सीएफटी बालू की नीलामी 20 को
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम खनन विभाग 52,500 सीएफटी जब्त बालू की नीलामी आगामी 20 जनवरी 2025 को करेगा. जिला खनन पदाधिकारी सतीश कुमार नायक ने जब्त बालू का सरकारी डाक(बेस प्राइस) 3.93 लाख रुपये निर्धारित किया है.
विज्ञापन
18 जनवरी तक इच्छुक व्यक्ति या संस्थान को जिला खनन विभाग को देनी होगी अपनी सहमति की जानकारी
-सरकारी डाक मूल्य के ऊपर अधिक बोली लगाकर कोई भी स्टॉक बालू खरीद सकेगा
जब्त बालू का सरकारी रेट खनन विभाग ने 3.93 लाख रुपये किया तय
Jamshedpur News :
पूर्वी सिंहभूम खनन विभाग 52,500 सीएफटी जब्त बालू की नीलामी आगामी 20 जनवरी 2025 को करेगा. जिला खनन पदाधिकारी सतीश कुमार नायक ने जब्त बालू का सरकारी डाक(बेस प्राइस) 3.93 लाख रुपये निर्धारित किया है. नीलामी प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक व्यक्ति या संस्थान को अपनी सहमति की सूचना 18 जनवरी 2025 तक जिला खनन विभाग को देनी होगी. सरकारी डाक मूल्य से अधिक की बोली लगाकर स्टॉक बालू खरीद सकेंगे. इसके लिए सरकार की एजेंसी जेम पोर्टल से इच्छुक व्यक्ति जानकारी ले सकेंगे.कहां कितना सीएफटी बालू है जब्त
1.चाकुलिया के बड़तौबिया में- 4,500 सीएफटी बालू.2. चाकुलिया के डाकुई में- 4000 सीएफटी बालू.
3.चाकुलिया के चंदनपुर में- 22000 सीएफटी बालू.4.बहरागोड़ा के मधुवाबेड़ा में- 22000 सीएफटी बालू.
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन