धातकीडीह में जलाभिषेक यात्रा 12 को
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
धातकीडीह श्रीश्री गौरी शंकर मंदिर समिति द्वारा सावन माह की चौथी सोमवारी (12 अगस्त) को सामूहिक जलाभिषेक यात्रा का आयोजन किया गया है.
विज्ञापन
जमशेदपुर :
धातकीडीह श्रीश्री गौरी शंकर मंदिर समिति द्वारा सावन माह की चौथी सोमवारी (12 अगस्त) को सामूहिक जलाभिषेक यात्रा का आयोजन किया गया है. इस दौरान एक हजार से अधिक लोग सामूहिक जलाभिषेक कार्यक्रम में सोनारी दोमुहानी से कलश यात्रा निकाल मेडिकल बस्ती धातकीडीह श्री श्री गौरी शंकर मंदिर पहुंचेंगे. जलाभिषेक यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर बार की तरह इस बार भी भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह सक्रिय भूमिका में हैं. उन्होंने धातकीडीह स्थित श्रीश्री गौरी शंकर मंदिर परिसर में शुक्रवार को 300 से अधिक महिलाओं के बीच साड़ी व 200 से अधिक पुरुषों को टी-शर्ट का वितरण किया. इस मौके पर कमलेश मुखी, दिलेश मुखी, सागर मुखी समेत कई स्थानीय लोग उपस्थित थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन