आज शहर पहुंचेगी केरला ब्लास्टर्स की टीम, मैच 29 को
jamshepur sports news isl . जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और केरला ब्लास्टर्स के बीच 29 दिसंबर को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग का मैच खेला जायेगा.
जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और केरला ब्लास्टर्स के बीच 29 दिसंबर को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग का मैच खेला जायेगा. इस मुकाबले के लिए केरला ब्लास्टर्स की टीम शुक्रवार को शहर पहुंचेगी. शनिवार को केरला की टीम टाटा फुटबॉल एकेडमी के मैदान में अभ्यास करेगी. वहीं, इस मुकाबले के लिए मेजबान जमशेदपुर की टीम पूरी तैयारी में जुटी है. कोच खालिद जमील की देखरेख में टीम जोरदार अभ्यास कर रही है. जमशेदपुर की टीम का पहला लक्ष्य टॉप-4 में अपनी जगह सुनिश्चित करना है. 29 दिसंबर को को होने वाले मैच के लिए टिकटों की बिक्री ऑफ लाइन व ऑनलाइन दोनों प्रारूपों में जारी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए