बिट्टू यादव के साथ सैकड़ों युवाओं ने ली यूथ कांग्रेस की सदस्यता

Updated:
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्वाला बस्ती में यूथ कांग्रेस की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया. प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यम सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस सदस्यता अभियान में बिट्टू कुमार यादव, मुकेश कुमार समेत सैकड़ों युवाओं ने युवा कांग्रेस का दामन थामा.

विज्ञापन

जमशेदपुर

:

शुक्रवार को ग्वाला बस्ती में यूथ कांग्रेस की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया. प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यम सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस सदस्यता अभियान में बिट्टू कुमार यादव, मुकेश कुमार समेत सैकड़ों युवाओं ने युवा कांग्रेस का दामन थामा. पूर्वी सिंहभूम युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नीरज सिंह ने सभी नव निर्वाचित सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रिंस सिंह उपस्थित थे. युवाओं को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार केवल जुमले की सरकार है. उनके स्मार्ट सिटी, आदर्श गांव जैसे शब्द केवल ढकोसले हैं. अब जरूरत है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया जाये. कार्यक्रम में मुख्य रूप से नवीन मिश्रा, कुलदीप सिंह, रघु चंदन प्रधान, अमित सिंह समेत कई अन्य युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola