Hemant Soren Gift: झारखंड में 21-50 वर्ष की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे एक हजार रुपए, आंगनबाड़ी केंद्रों से मिलेगा फॉर्म

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते विभागीय सचिव मनोज कुमार

Hement Soren Gift: झारखंड में 21-50 वर्ष की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए मिलेंगे. आंगनबाड़ी केंद्रों से इसका फॉर्म मिलेगा. मुख्यमंत्री बहन बेटी माई-कुई स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के तहत लाभ दिया जाएगा.

विज्ञापन

Hemant Soren Gift: जमशेदपुर-मुख्यमंत्री बहन बेटी माई-कुई स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के क्रियान्वयन को लेकर झारखंड के महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को प्रमंडलीय बैठक की गयी. विभागीय सचिव मनोज कुमार ने 21-50 वर्ष की महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये देने के लिए प्रस्तावित मुख्यमंत्री बहन बेटी मई-कुई स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के लाभुकों के आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया बतायी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का इस योजना के तहत लगभग 50 लाख महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य है.

आपके शहर में

विज्ञापन

लाभुक को ये जमा करना होगा

जमशेदपुर में आयोजित बैठक में जानकारी दी गयी कि लाभुकों को आवेदन के साथ मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, आधार लिंक युक्त बैंक खाता, पासपोर्ट साइज फोटो तथा पात्रता संबंधित घोषणा पत्र जमा करना होगा. समाहरणालय सभागार में आयोजित इस बैठक में डीडीसी मनीष कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, प्रमंडलीय जिलों के सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी उपस्थित थे.

आंगनबाड़ी से दिया जायेगा निःशुल्क फॉर्म

विभागीय सचिव ने बताया कि इस योजना का आवेदन पत्र आंगनबाड़ी के माध्यम से निःशुल्क दिया जायेगा. आंगनबाड़ी सहायिका, सेविका अपने-अपने क्षेत्र मे घर-घर जा कर महिलाओं को चिन्हित कर आवेदन उपलब्ध करायेंगी.

ऑनलाइन इंट्री के लिए पंचायतों में लगेगा शिविर

विभागीय सचिव ने बताया कि इस योजना के लाभुकों को आवेदन जमा करने के लिए पंचायतों में लगने वाले शिविर में आना होगा. प्रत्येक पंचायतों में आवेदनों को पोर्टल में इंट्री करने के लिए सात से 10 दिन तक शिविर लगेगा . प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा. शिविर के सफल संचालन की जिम्मेवारी बीडीओ, सीओ तथा सीडीपीओ की होगी. शिविर में बैंकों के भी स्टॉल लगाकर आधार सीडिंग का काम किया जायेगा.

समय सीमा के अंदर होगा आवेदनों का निष्पादन

शिविर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन को स्वीकृति पदाधिकारी के रूप में अधिकृत बीडीओ, सीओ आवेदनों का सत्यापन तीन दिनों के अंदर कराते हुए अगले तीन दिनों में स्वीकृति प्रदान करेंगे. मौके पर जागरूकता रथ को भी रवाना किया गया.

Also Read: Hemant Soren Gift: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन बोले, 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को मिलेगी आर्थिक मदद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola