गोविंद विद्यालय में फ्रेशर्स डे आयोजित, बोर्ड टॉपरों को मिला नकद पुरस्कार
गोविंद विद्यालय में फ्रेशर्स डे आयोजित, बोर्ड टॉपरों को मिला नकद पुरस्कार | Prabhat Khabar Network
गोविंद विद्यालय तामोलिया में फ्रेशर्स डे का शानदार आयोजन हुआ। स्कूल के बोर्ड टॉपरों को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जमशेदपुर. गोविंद विद्यालय तामोलिया में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने नये सत्र के 11वीं के छात्रों के लिए फ्रेशर्स डे का आयोजन किया. कार्यक्रम की शुरुआत खुशनुमा साबिर के स्वागत भाषण और स्कूल के सचिव अभिषेक शर्मा, प्रिंसिपल कृष्णा मोदक व अन्य प्रभारियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई. इस अवसर पर मोहम्मद शहजादा जावेद को मिस्टर फ्रेशर और फातिमा फिरदौस अंसारी को मिस फ्रेशर चुना गया. साथ ही, सत्र 2025-26 की दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्र सूरज कुमार, दरक्शा नाज एवं आफिया नाज को 7,000 रुपये का चेक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. समारोह में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. कार्यक्रम का संचालन सानिया व मनतशा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन शम्स नाज ने दिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए