कोल्हान के तीनों जिलों में आजसू पार्टी की जिला संयोजक मंडली गठित

Published by : ASHOK JHA Updated At : 13 Jun 2025 8:45 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के निर्देश पर संगठन विस्तार के लिए कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों में जिला संयोजक मंडली की नियुक्ति की है.

विज्ञापन

पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो के निर्देश पर संगठन का विस्तार अभियान तेज

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के निर्देश पर संगठन विस्तार के लिए कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों में संयोजक मंडली गठित की गयी है. केंद्रीय अध्यक्ष की सहमति के बाद पार्टी के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है. श्री सहिस ने बताया कि पार्टी की पहले से गठित जिला समिति पूर्ववत अपना कार्य करती रहेगी, जबकि नवनियुक्त जिला संयोजक मंडली जिले में संगठन के पुनर्गठन के अभियान का नेतृत्व करेगी. ग्राम एवं प्रखंड समितियों के गठन और विस्तार के कार्यक्रमों के आयोजन को गति देने का काम करेगी. पार्टी ने राज्य के सभी ग्रामों में इकाई गठित करने की कवायद शुरू की है. युवाओं एवं महिलाओं को पार्टी से जोड़ने पर विशेष बल दिया जा रहा है. जमशेदपुर नगर प्रभारी चंद्रगुप्त सिंह तथा आदित्यपुर नगर प्रभारी रविशंकर मौर्य को नियुक्त किया गया है.

तीनों जिलों की संयोजक मंडली

पूर्वी सिंहभूम :

सांगेन हांसदा (संयोजक), सुखलाल हेंब्रम, आदित्य महतो, बीरबल महतो, नंदू पटेल, क्रांति सिंह, श्रवण सिंह, डोमन टुडू, संजय मालाकार, बुद्धेश्वर मुर्मू, दीपक अग्रवाल, राजू कर्मकार एवं प्रकाश विश्वकर्मा

पश्चिमी सिंहभूम :

दामू बानरा (संयोजक), नंदलाल बिरुआ, चंद्रमोहन सिंकू, संतोष महतो, अजय कुमार महतो, दिनेश चंद्र महतो, डॉ आनंद महतो, दिनेश चंद्र बोइपाई, प्रताप सिंह देव एवं बिरसा मुंडा.

खरसावां -सरायकेला :

सत्यनारायण महतो (संयोजक), अशोक साहू, प्रवीण महतो, सुषेण महतो, अनिल महतो, रामरतन महतो, दुर्गा महतो, दिनेश हांसदा, अंगूर महतो, दिलीप महतो, गौरी लायक, पुलक सत्पथी एवं डॉ सुधीर सिंह.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK JHA

लेखक के बारे में

By ASHOK JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola