एक्शन : नो-पार्किंग में सवारी चढ़ाने-उतारने पर ऑटो चालकों पर लगेगा जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर ऑटो चालकों के लापरवाही पूर्वक नो पार्किंग पर वाहन खड़े कर सवारी बैठाते और उतारते हैं.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर ऑटो चालक नो पार्किंग में वाहन खड़े कर सवारी बैठाते और उतारते हैं. इससे यातायात बाधित होता है. अब ऐसे चालकों के पकड़े जाने पर जुर्माना चुकाना होगा. बुधवार की शाम एसडीओ पारूल सिंह और जमशेदपुर अक्षेस के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के निर्देश पर माइक से घोषणा कर चालकों को यातायात नियमों का पालन करने अन्यथा कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गयी. साकची स्थित विभिन्न ऑटो स्टैंड में ऑटो चालकों को यातायात नियमों का पालन कराते हुए यात्रियों को निर्धारित ऑटो स्टैंड से सवारी बैठाने और छोड़ने के लिए माइक से प्रचार- प्रसार किया गया. अभियान जमशेदपुर अक्षेस, साकची यातायात पुलिस और साकची थाना के सहयोग से चलाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola