सेवानिवृत हुये डीएसपी केके झा, दी गयी विदाई
सेवानिवृत डीएसपी को दी गई विदायी
:: केके झा की कार्यशैली काफी बेहतर: एसएसपी फोटो है वरीय संवाददाता, जमशेदपुर ट्रैफिक ट्रेनिंग स्कूल (टीटीएस) में पदस्थापित डीएसपी कौशलेंद्र कुमार झा रविवार को सेवानिवृत हो गये. रविवार को 1994 बैच के सहयोगियों ने पुलिस एसोसिएशन हॉल में विदाई समारोह का आयोजन किया. कार्यक्रम में एसएसपी किशोर कौशल ने संबोधित करते हुए कहा कि केके झा के साथ करीब छह माह साथ काम करने का मौका मिला. इनकी कार्यशैली काफी सराहनीय रही. जिस प्रकार उन्होंने कार्यकाल के 30 साल पुलिस परिवार को दिया, अब वे अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करें. सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने डीएसपी केके झा की कार्यशैली की प्रशंसा की. कार्यक्रम के दौरान डीएसपी (सीसीआर) अंजनी तिवारी और साकची यातायात प्रभारी मनोज मल्लिक ने भी डीएसपी केके झा की कार्यशैली की सराहना की. विदाई समारोह के दौरान एसएसपी ने शॉल और बैग देकर डीएसपी कौशलेंद्र कुमार झा को सम्मानित किया. इसके अलावा साथी पुलिस पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए