हस्तशिल्प प्रदर्शनी में छात्रों ने दर्शाया खेल का मैदान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Nov 2024 11:27 PM
exhibition of sports local. गोविंद विद्यालय तमोलिया में शनिवार को वार्षिक विज्ञान, कला , खेल-कूद, सामाजिक ज्ञान व हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.
जमशेदपुर. गोविंद विद्यालय तमोलिया में शनिवार को वार्षिक विज्ञान, कला , खेल-कूद, सामाजिक ज्ञान व हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस प्रदर्शनी में अर्शी मारूफ, प्रदीप व प्राची महतो ने द्वारा बनाया गया सात अलग खेल के मैदान सबों को आकर्षित किया. बच्चों ने जेएफसी को ध्यान में रखते हुए फुटबॉल ग्राउंड, वुशु, बैडमिंटन, ताइक्वांडो व अन्य खेलों को दर्शाया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व रणजी क्रिकेटर मनोज यादव, मुख्तार आलम, एजाज अहमद, नरेश कुमार, शकील मेहंदी, अभिषेक शर्मा, कृष्णा मोदक, नौशाद रजिया व अन्य लोग मौजूद थे. अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के कुल 518 परियोजनाओं का प्रदर्शन किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










