हर व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए : सबा आलम अंसारी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
सोनारी जॉगर्स पार्क में जॉगर्स क्लब के सहयोग से पौधरोपण किया गया. शुक्रवार को इसका आयोजन ‘प्रभात खबर’ की ओर से ‘नया पौधा-नया जीवन’ अभियान के तहत किया गया.
विज्ञापन
सोनारी जॉगर्स पार्क में ‘प्रभात खबर’ की ओर से ‘नया पौधा-नया जीवन’ अभियान के तहत किया गया पौधरोपण
जमशेदपुर :
सोनारी जॉगर्स पार्क में जॉगर्स क्लब के सहयोग से पौधरोपण किया गया. शुक्रवार को इसका आयोजन ‘प्रभात खबर’ की ओर से ‘नया पौधा-नया जीवन’ अभियान के तहत किया गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि डीएफओ जमशेदपुर डिवीजन सबा आलम अंसारी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए. एक पेड़ लगाकर आप ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने, धरती का तापमान कम करने, भूजल स्तर को बढ़ाने और प्रदूषण नियंत्रण में अपनी अहम भूमिका निभा सकेंगे. लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने की जरूरत है और आसपास के लोगों को इसके लिए जागरूक भी करने की जरूरत है.इसके अलावा जॉगर्स क्लब के संरक्षक सह टाटा स्टील के पूर्व जीएम आरपी त्यागी, जॉगर्स क्लब के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, आदिवासी वेलफेयर फाउंडेशन के विक्रांत तिवारी, प्रभात खबर के स्थानीय संपादक संजय मिश्र, यूनिट हेड पिनाकी गुप्ता समेत अन्य मौजूद थे.‘नया पौधा-नया जीवन’ को जन-जन का अभियान बनायें : संजय मिश्र
‘प्रभात खबर’ के स्थानीय संपादक संजय मिश्र ने कहा कि ‘प्रभात खबर’ ने ‘नया पौधा-नया जीवन’ अभियान के तहत एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है. इसको मुहिम बनाने व लोगों में जागरुकता के लिए जगह-जगह पौधरोपण किया जा रहा है. पेड़-पौधे की महत्ता से हर व्यक्ति भलीभांति वाकिफ है. इनके बिना धरती पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है. इसलिए आइये मिलकर पौधरोपण को एक अभियान का रूप दें और जंगलों की अंधाधुंध कटाई पर रोक लगायें.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन