Jamshedpur News : जब शिक्षक सीखता है, तब शिक्षा जीवंत होती है : डॉ जूही

Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : जब शिक्षक सीखता है, तब शिक्षा जीवंत होती है : डॉ जूही

Jamshedpur News : शिक्षकों के व्यावसायिक विकास और इनोवेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एक दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन

Jamshedpur News :

शिक्षकों के व्यावसायिक विकास और इनोवेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एक दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया. इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में राउरकेला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के डॉ. करुणाकर पात्रा उपस्थित थे. उन्होंने ट्रांसफॉर्मिंग लर्निंग विषय पर प्रकाश डाला. कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. जूही समर्पिता ने स्वागत भाषण में कहा कि जब शिक्षक सीखता है, तब शिक्षा जीवंत होती है और समाज प्रगति करता है. वहीं वाइस प्रिंसिपल डॉ. मोनिका उप्पल ने लीडरशिप पर एक सत्र लिया. कार्यक्रम का समन्वय अर्चना कुमारी ने किया और संचालन मौसमी दत्ता द्वारा किया गया.

इस अवसर पर जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी, श्रीनाथ यूनिवर्सिटी, अरका जैन यूनिवर्सिटी, करीम सिटी कॉलेज और जामिनी कांत बीएड कॉलेज के प्रोफेसर समेत डीबीएमएस बीएड कॉलेज के पूर्व छात्रों ने हिस्सा लिया. अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया. मौके पर कॉलेज के अध्यक्ष बी. चंद्रशेखर, सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन सहित गवर्निंग बॉडी के सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
राजेश कुमार

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola