'जब भी मिले जमशेदपुर के मजदूरों के बारे में जरूर पूछा', टाटा स्टील के एमडी रहे बी मुथुरमण ने साझा की डॉ मनमोहन से जुड़ी बातें

Published by : Sameer Oraon Updated At : 27 Dec 2024 10:46 AM

विज्ञापन

Dr Manmohan Singh

Dr Manmohan Singh: पूर्व एमडी बी मुथुरमण ने डॉ मनमोहन सिंह से हुई मुलाकात की यादें साझा की हैं. उन्होंने कहा कि वे जब भी मिले जमशेदपुर के मजदूरों के बारे में पूछा. उन्होंने कहा कि उनका व्यक्तित्व बहुत ही साधारण था.

विज्ञापन

जमशेदपुर : टाटा स्टील जब अपना सौंवा वर्षगांठ मना रहा था उस वक्त मुख्य अतिथि के रूप में डॉ मनमोहन सिंह उस कार्यक्रम में शामिल हुए थे. कंपनी के शताब्दी वर्ष के समय टाटा स्टील एमडी बी मुथुरमण ही थे. वे ही उन्हें इस कार्यक्रम में आमंत्रित करने दिल्ली गये थे. उन्होंने अपनी यादें प्रभात खबर के साथ साझा की है. उन्होंने कहा कि जब जब भी मिले तब टाटा स्टील और जमशेदपुर के मजदूरों के बारे में जरूर पूछा.

पूर्व एमडी बी मुथुरमण बोले- डॉ मनमोहन सिंह का व्यक्तित्व बेहद साधारण

पूर्व एमडी बी मुथुरमण आगे कहते हैं कि डॉ मनमोहन सिंह का व्यक्तित्व बहुत ही साधारण था. कभी मुलाकात के दौरान ये लगा ही नहीं कि वे देश के प्रधानमंत्री से बात कर रहे हैं. लेकिन वे बेहद ही जानकार शख्सियत थे. उन्होंने बताया कि वे कई और बार डॉ मनमोहन सिंह से दिल्ली में भी मिले.

डॉ मनमोहन सिंह से जुड़ी सभी खबरें यहां पढ़ें

डॉ मनमोहन सिंह ने क्या कहा था पूर्व एमडी बी मुथुरमण को

एमडी बी मुथुरमण ने बताया कि जब वे टाटा स्टील के शताब्दी वर्ष के लिए डॉ मनमोहन सिंह को न्योता देने दिल्ली गये थे उस वक्त उनसे कहा था कि कंपनी के सिलवर जुबिली में जवाहरलाल नेहरू बतौर पीएम आये थे. जबकि गोल्डन जुबिली में इंदिरा गांधी जी आयी थीं. इस कारण वे चाहते हैं कि सौ साल पूरे होने पर वे बतौर प्रधानमंत्री टाटा स्टील आयें और जमशेदपुर की शोभा बढ़ायें. उन्होंने उस निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि जिस कंपनी ने इतने लोगों को रोजगार दिया वे उसके शताब्दी वर्ष में जरूर शामिल होंगे. वे आये भी. जब आये तो हर किसी से काफी सहृदयता से मिले और कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

Also Read: 2005 में पहली बार प्रधानमंत्री रहते डॉ मनमोहन सिंह आए थे झारखंड, बोकारो के लोगों को दिया था बड़ा तोहफा

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola