बजरंग दल खंड संयोजक की हार्ट अटैक से मौत

Updated:
विज्ञापन

बजरंगदल के कार्यकर्ता की मौत

विज्ञापन

फोटो है वरीय संवाददाता जमशेदपुर बजरंग दल के सोपोडेरा खंड संयोजक व हिंदु नव वर्ष यात्रा परसूडीह के मिडिया प्रभारी भाई ऋतिक राज (23)का रविवार की सुबह 6.30 बजे हार्ट अटैक आने से टाटा मोटर्स अस्पताल में निधन हो गई. उनका पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार पार्वती घाट, बिस्टुपुर में किया गया.वह अपने माता पिता के इकलौते पुत्र थे. ऋतिक राज सामाजिक संस्था मित्र हेल्दी ह्यूमैनिटी और यंग बॉयज क्लब दुर्गा पूजा समिति के सक्रिय सदस्य थे.ऋतिक राज इस वर्ष एमबीए की पढ़ाई करने के लिए बीआईटी मेसरा, रांची में अपना नामांकन करवाया था. परिजनों ने बताया कि वह सुबह करीब 5:30 बजे अपने चाचा संजय शर्मा को छोड़ने के लिए स्टेशन गए थे वापस आने के थोड़ी देर के बाद अचानक से तबीयत खराब होने पर बेहोश हो गए. इसके बाद परिजनों ने उन्हें आनन फानन में टाटा मोटर्स अस्पताल लेकर गए ,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola