बर्मामाइंस : दीवार तोड़ कर घर में घुसे चोर, कर दिया पूरा घर खाली

Updated:
विज्ञापन

बर्मामाइंस : दीवार तोड़ कर घर में घूसे चोर, चोरी कर ले गये पूरा सामान

विज्ञापन

कपड़ा, गहने, बर्तन समेत कई सामान ले गये चोर

पिछले दो माह से पूरा परिवार है गांव में

फोटो- बीकेजी

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

शहर में चोर गिरोह लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. घर बंद कर कहीं जाना आम लोगों के लिए मुसीबत बनते जा रही है. बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के रघुवर नगर निवासी सेठ झा के घर की दीवार तोड़ कर अज्ञात चोरों ने घर से पूरा सामान गायब कर दिया. चोरों ने घर में एक बर्तन तक नहीं छोड़ा. चोरी के बारे में जानकारी मिलने के बाद सेठ झा गांव से जमशेदपुर पहुंचे. जिसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी बर्मामाइंस पुलिस को दी. चोरी की घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. सेठ झा प्राइवेट सुरक्षा गार्ड का काम करते हैं. पिछले दो माह से वह गांव में थे.

पीछे की दीवार तोड़ घर में घुसे चोर

घटना के संबंध में सेठ झा ने बताया कि उनकी भाभी दिल्ली एम्स में इलाज कराने के लिए गयी है. उनका पूरा परिवार करीब दो माह से घर बंद कर गांव में था. तीन दिन पूर्व पड़ोस के एक व्यक्ति ने चोरी के बारे में जानकारी दी. छानबीन के दौरान पता चला कि चोरों ने करीब लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली है. सेठ झा ने बताया कि चोर घर के पीछे की अर्द्धनिर्मित दीवार तोड़ घर में घुसे. चोर घर से पूरा बर्तन, पानी का मीटर, सोने के कान की बाली, कपड़ा, फ्रीज का मोटर समेत कई सामान ले गये. चोरों ने ड्राम और ट्रंक में रखे पीतल के बर्तन को भी नहीं छोड़ा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola