परसुडीह : स्कूटी से जा रहे व्यक्ति के सिर पर हमला कर स्कूटी ,मोबाइल व रुपये की लूट
परसुडीह : स्कूटी से जा रहे व्यक्ति के सिर पर हमला कर स्कूटी ,मोबाइल व रुपये की लूट
पटाखा को दूसरे जगह शिफ्ट कर खाना खाने जा रहे थे जुगसलाई –
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर :
परसुडीह थानांतर्गत रेलवे अस्पताल के पास अज्ञात बदमाशों ने नामोटोला निवासी शिव शंकर कुमार के सिर पर हमला कर स्कूटी, पर्स और मोबाइल की लूट कर ली. शिव शंकर के सिर पर गंभीर रूप से चोट लगी है. घटना बुधवार रात करीब 2.30 बजे की है. घटना के संबंध में शिव शंकर कुमार ने अज्ञात के खिलाफ परसुडीह थाना में लूट का केस दर्ज कराया है.
पुलिस ने बताया कि शिव शंकर कुमार जुगसलाई में पटाखा दुकान में काम करता है. तीन अप्रैल को उनके कालियाडीह स्थित पटाखा गोदाम में देर रात को अचानक से आग लग गयी थी. आग लगने के बाद दुकान के सभी कर्मचारी आनन फानन में मौके पर पहुंचे. उसके बाद गोदाम में रखे पटाखा को दूसरे जगह शिफ्ट कर दिया. काम पूरा करने के बाद कर्मचारियों को दुकान के मालिक खाना खिलाने के लिए जुगसलाई बुलाया. उसके बाद शिव शंकर अपनी स्कूटी से जुगसलाई के लिए रवाना हो गये. जैसे ही वह रेलवे अस्पताल के पास पहुंचे. बदमाशों ने उनके सिर पर पीछे से हमला कर दिया. उसके बाद वह मौके पर ही गिर कर बेहोश हो गये. उसके बाद बदमाश युवकों ने स्कूटी, पर्स और मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गये. वहीं पीछे से आ रहे अन्य कर्मचारी जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि शिव शंकर सड़क पर गिरा हुआ है. उसके बाद उन लोगों ने उसे मौके से उठाया और इलाज के लिए अस्पताल लेकर गये. इलाज के बाद उन्हें परसुडीह थाना लाया गया. इसके बाद शिव शंकर ने अज्ञात के खिलाफ लूट की शिकायत दर्ज कराया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए