गायनिक ओटी की दीवार में आयी दरार, कभी भी हो सकता है हादसा, अधीक्षक से शिकायत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
भवन निर्माण विभाग के पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
एमजीएम अस्पताल के गायनिक ओटी की दीवार में जहां-तहां दरार आने के साथ ही टूट कर गिर रहा है. इससे ओटी के अंदर कभी भी कोई हादसा हो सकता है. इसे देखते हुए गायनिक विभाग के डॉक्टरों द्वारा इसकी शिकायत अस्पताल के अधीक्षक डॉ रवींद्र कुमार से की. वहीं अधीक्षक ने इसे गंभीरता से लेते हुए भवन निर्माण विभाग को पत्र के माध्यम से जानकारी दी. उसके बाद भवन निर्माण विभाग के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को आकर गायनिक विभाग के ओटी की दीवार को देखा. इसके साथ ही उसे क्या किया जा सकता है, इस पर अधीक्षक से बात की. वहीं अस्पताल के अधीक्षक ने बताया कि गायनिक विभाग में जहां पर नयी व पुरानी बिल्डिंग को जोड़ा गया है, उसी जगह की दीवार पर दरार आने के साथ टूट कर गिर रहा है. वहीं पुरानी बिल्डिंग भी कई जगहों पर टूट रही है. इससे डॉक्टरों को काम करने में परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में पुरानी बिल्डिंग को तोड़कर उसके जगह पर नयी बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन