जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव कॉलेज के शिक्षक का शव क्वार्टर से बरामद, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर में को-ऑपरेटिव कॉलेज के शिक्षक भीम राम. फोटो: प्रभात खबर

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव कॉलेज कैंपस में शिक्षक भीम राम का शव क्वार्टर से बरामद हुआ. बंद कमरे से शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव कब्जे में लिया और अब मौत के कारणों की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

जमशेदपुर से संजीव भारद्वाज की रिपोर्ट

Jamshedpur Crime News: झारखंड जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज कैंपस स्थित क्वार्टर में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कॉलेज के शिक्षक भीम राम (40) का शव उनके बंद कमरे से बरामद किया गया. बिष्टुपुर थाना पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया. पुलिस अब इस संदेहास्पद मौत के पीछे की असली कहानी और सवालों के जवाब तलाशने में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

शुक्रवार से बंद था दरवाजा, सोफे पर मिला शव

जानकारी के अनुसार, भीम राम के क्वार्टर का दरवाजा शुक्रवार से ही भीतर से बंद था. शनिवार को भी जब देर तक कोई हलचल नहीं हुई, तो आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई. स्थानीय लोगों ने दरवाजे को खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई सुगबुगाहट नहीं मिलने पर तत्काल बिष्टुपुर पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस जब दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई, तो शिक्षक का शव सोफे पर पड़ा मिला.

पत्नी के निधन के बाद से थे गुमसुम

मूल रूप से बिहार के आरा जिले के बबुरा गांव के रहने वाले भीम राम पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे. बताया जा रहा है कि लगभग दो साल पहले उनकी पत्नी का निधन हो गया था, जिसके बाद से वे अक्सर गुमसुम रहने लगे थे. सहकर्मियों और करीबियों के बीच उनकी इस खामोशी को लेकर चर्चा थी.

इसे भी पढ़ें: धनबाद के गोविंदपुर में गरजे तेजस्वी यादव, बोले- महाराष्ट्र की तर्ज पर बिहार में हो रहा सत्ता परिवर्तन

कई एंगल से जांच कर रही पुलिस

मृतक के शरीर पर चोट के कोई बाहरी निशान नहीं पाए गए हैं और न ही उनके मुंह से झाग निकलने जैसी कोई बात सामने आई है. आखिर मौत की वजह हार्ट अटैक है, कोई आंतरिक बीमारी या कुछ और? इसकी पुष्टि के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच हर संभावित एंगल से कर रही है ताकि मौत के सटीक कारणों का पता चल सके.

इसे भी पढ़ें: प्रेमी संग भाग गई एक बच्चे की मां, 15 लाख के गहने और 1 लाख नकदी भी ले उड़ी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola